मरदह ब्लॉक संसाधन केंद्र में ग्राम प्रधानों , प्रधानाध्यापकों सहित एसएमसी अध्यक्षों के लिए एक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन






मरदह ब्लॉक संसाधन केंद्र में ग्राम प्रधानों , प्रधानाध्यापकों सहित एसएमसी अध्यक्षों के लिए एक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – मरदह ब्लॉक संसाधन केंद्र में ग्राम प्रधानों , प्रधानाध्यापकों और एसएमसी अध्यक्षों के लिए एक उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस संगोष्ठी में समावेशी शिक्षा , निपुण भारत मिशन और ‘आउट ऑफ स्कूल’ बच्चों को मुख्यधारा में लाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई । इस कार्यक्रम के दौरान , ब्लॉक के विशेष शिक्षक सुधाकर पांडेय ने समावेशी शिक्षा पर प्रकाश डाला । उन्होंने दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार और विभाग की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की । पांडेय ने ग्राम प्रधानों से सहयोग की अपील करते हुए , कहा कि उनके सक्रिय योगदान से शत- प्रतिशत दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ा जा सकता है , साथ ही उन्हें कौशल विकास के माध्यम से रोजगारपरक शिक्षा भी दी जा सकती है । इस मौके पर (खंड शिक्षा अधिकारी) दीनानाथ साहनी ने निपुण भारत मिशन और ‘आउट ऑफ स्कूल’ कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों के सहयोग के महत्व पर जोर दिया । उन्होंने प्रधानाध्यापकों , ग्राम प्रधानों और एसएमसी अध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर छात्र हित में समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया । इस मौके पर साहनी ने आश्वासन दिया कि यदि कोई समस्या बनी रहती है , तो विभाग उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है , जिससे संबंधित ग्राम पंचायत के विद्यालय जिले और प्रदेश में अपनी पहचान बना सकें । इस कार्यक्रम की (अध्यक्षता) ग्राम प्रधान संघ के (ब्लॉक अध्यक्ष) राधेश्याम सिंह यादव ने की , जबकि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । इस अवसर पर एडीओ पंचायत मरदह प्रभाकर पाण्डेय , जूनियर शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय , प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद प्रकाश यादव , एआरपी कर्णसागर चतुर्वेदी , अमित कुमार , माया सिंह , सत्यवती , नोडल शिक्षक जवाहर राजभर , बृजेश कुमार यादव , धनंजय सिंह और कल्पनाथ यादव भी मौजूद थे । इस मौके पर गुलाल सराय के (ग्राम प्रधान प्रतिनिधि) कल्पनाथ यादव एवं बरही (ग्राम प्रधान) शशिधर यादव ने प्राथमिक शिक्षा में हुए , सुधार के लिए सभी अध्यापकों का धन्यवाद किया । जबकि इस कार्यक्रम का संचालन (पूर्व एआरपी) राजीव कुमार सिंह ने किया ।



रिपोर्टर संवाददाता –





