उत्तर प्रदेश

सीबीएसई बोर्ड के विद्यालय में छात्रों द्वारा प्रार्थना के दौरान पढ़ाया गया कलमा , सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल 

सीबीएसई बोर्ड के विद्यालय में छात्रों द्वारा प्रार्थना के दौरान पढ़ाया गया कलमा , सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

रिपोर्टर – सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर –  जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एम.आर.डी. पब्लिक स्कूल जो कासिमाबाद तहसील के    सेवठा सिंगेरा गांव में छात्रों को प्रार्थना सभा के दौरान कथित तौर पर ‘दुआ और कलमा’ पढ़ाए जाने का मामला सामने आया है ।   इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के    बाद स्थानीय स्तर पर काफी विरोध प्रदर्शन हो रहा है । इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है , कि सीबीएसई बोर्ड   द्वारा संचालित इस विद्यालय की प्रार्थना सभा में छात्र इस्लामिक पद्धति (दुआ की मुद्रा) में हाथ उठाकर दुआएं और कलमा पढ़ रहे हैं । ​तिथि: बताया जा रहा है कि यह वीडियो    23 या 24 दिसंबर के आसपास का है । जबकि ​चौंकाने वाला मामला यह है कि खबरों के अनुसार, यह दुआ एक ब्राह्मण  छात्रा के माध्यम से विद्यालय के अध्यापकों द्वारा पढ़वाई जा  रही थी । बता दे कि विद्यालय के छात्रों के द्वारा कई बार  स्थानीय सूत्रों और छात्रों के हवाले से यह आरोप लगाया गया    है । इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के हिंदू संगठनों  और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा रोष व्यक्त किया है । क्षत्रिय महासभा के (जिलाध्यक्ष) राजकुमार सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए , एसडीएम कासिमाबाद को एक औपचारिक पत्रक सौंपा है । उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है । इस मामले की जानकारी जब विद्यालय के प्रबंधक से लिया गया तो उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल में भाषा उत्सव के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग भाषाओं में प्रार्थनाएं की जाती है । इस प्रार्थना के वीडियो क्लिप ग्रुप में सजा कर दिया गया । जिसमें अज्ञात कारण से वायरल हो     गया , हालांकि विद्यालय में धर्म को लेकर किसी भी तरह का बात   नहीं है । जबकि अपर जिलाधिकारी (ADM) ने इस मामले   पर संज्ञान लेते हुए , जांच के आदेश दे दिए हैं ।     उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच में दोषी पाए जाने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी । वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने भी विद्यालय प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस  जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है ।

रिपोर्टर संवाददाता – ​

Related Articles

Back to top button