परम पूज्य पंकज जी महाराज पहुंचे सियारामपुर चट्टी । भक्तों को दिया आशीर्वाद सहित वैवाहिक वर्षगांठ और पुत्र रत्न प्राप्ति पर दिया ढेर सारी शुभकामनाएं







परम पूज्य पंकज जी महाराज पहुंचे सियारामपुर चट्टी । भक्तों को दिया आशीर्वाद सहित वैवाहिक वर्षगांठ और पुत्र रत्न प्राप्ति पर दिया ढेर सारी शुभकामनाएं
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – मरदह ब्लॉक के सियारामपुर में परम पूज्य संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के पावन उत्तराधिकारी पूज्य पंकज जी महाराज के सानिध्य में 7वीं सालगिरह का पावन अवसर अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया । यह आध्यात्मिक आयोजन अत्यंत ही स्मरणीय एवं भावविभोर कर देने वाला रहा । इस कार्यक्रम के दौरान सुजीत कुमार सिंह (पत्रकार) के पुत्र अंशुमान सिंह को पूज्य महाराज जी के सानिध्य में आशीर्वाद प्राप्त हुआ । महाराज जी ने स्नेहपूर्वक उन्हें गोद में लेकर आशीष प्रदान किया , जिससे उपस्थित श्रद्धालुओं में हर्ष और आनंद का वातावरण व्याप्त हो गया । यह शुभ अवसर आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा और सभी भक्तों के हृदय में अमिट छाप छोड़ गया । वास्तव में यह पल सभी के लिए एक अनमोल एवं यादगार स्मृति बन गया । जबकि कार्यक्रम के उपरांत पूज्य महाराज जी अपने 83 दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव पल्लहीपुर के लिए प्रस्थान कर गए । वहां कल नामदान , सत्संग एवं दर्शन के पश्चात कार्यक्रम की विधिवत समाप्ति होगी , जिसके बाद पूज्य महाराज जी मथुरा आश्रम के लिए रवाना होंगे । इस पावन आयोजन में मुख्य रूप से सहयोग करने वालों में डॉ. संजय चौरसिया, डॉ. उमाशंकर चौरसिया, डॉ. इंद्रजीत चौहान, डॉ. शकुंतला यादव, माता कलावती देवी, सिंपल, शिवम, आकाश , सर्वजीत तथा सुजीत कुमार सिंह (पत्रकार) शामिल रहे । इस कार्यक्रम की सफलता में सभी श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा ।




रिपोर्टर संवाददाता –





