नेपाल केसरी’ डॉ. मणिभद्र मुनि जी महाराज का भव्य आगमन , मानवता का संदेश लेकर पहुँचे मरदह







नेपाल केसरी’ डॉ. मणिभद्र मुनि जी महाराज का भव्य आगमन , मानवता का संदेश लेकर पहुँचे मरदह
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – जनपद के मरदह क्षेत्र में आज आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ , जब मानव मिलन के संस्थापक और ‘नेपाल केसरी’ के रूप में विख्यात राष्ट्र संत डॉ. श्री मणिभद्र मुनि जी महाराज का आगमन हुआ । जानकारी के अनुसार मरदह क्षेत्र में स्थित माहेश्वरी पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा । जो डॉ. मणिभद्र मुनि जी महाराज के आगमन पर स्थानीय भक्तों और गणमान्य नागरिकों ने फूल -मालाओं और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया । जबकि मणिभद्र मुनि जी महाराज जी ने पिछले कई वर्षों से अहिंसा , करुणा और ‘मानव मिलन’ का संदेश लेकर देश- दुनिया की पदयात्रा कर रहे हैं । उनकी उपस्थिति से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है । वही मानवता और एकता पर जोर देते हुए , माहेश्वरी पैलेस में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए , महाराज श्री ने कहा कि धर्म का वास्तविक अर्थ इंसान को इंसान से जोड़ना है । उन्होंने आपसी भाईचारे , व्यसन मुक्ति और शाकाहार को जीवन में अपनाने पर बल दिया ।
*”मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जब तक हृदय में करुणा नहीं, तब तक साधना अधूरी है।” — डॉ. श्री मणिभद्र मुनि जी*
जबकि मानव मिलन संस्थापक (नेपाली केसरी) डॉ. श्री मणिभद्र मुनि जी महाराज का उद्देश्य है कि विश्व शांति और ‘मानव मिलन’ का प्रचार हो । वही महाराज श्री की सादगी और आध्यात्मिक दर्शन ने लोगों को बेहद प्रभावित किया । इस अवसर पर श्री पुनीत मुनि जी महाराज एवं श्री सुरेश मुनि जी महाराज भी मौजूद रहे । वही क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों और श्रद्धालु परिवारों ने महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया ।



रिपोर्टर संवाददाता –





