मां सरस्वती पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कालेज महेंगवा के छात्र की रहस्यमय परिस्थितियो में छत से गिरकर हुई मौत







मां सरस्वती पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कालेज महेंगवा के छात्र की रहस्यमय परिस्थितियो में छत से गिरकर हुई मौत
रिपोर्टर – सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – जहां मलदह थाना क्षेत्र में स्थित मां सरस्वती पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कालेज महेंगवा में आज दिन मंगलवार को डी फार्मा के छात्र की रहस्यमय परिस्थितियो में कालेज के चौथे मंजिल से गिरने से मौत हो गयी । प्राप्त जानकारी के अनुसार विपुल यादव पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी शेखपुर मौजा मोहानीचक थाना जंगीपुर का बताया जाता है । जो मां सरस्वती पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कालेज में महेंगवा मरदह में पढता है । वह आज दोपहर बाद चौथे मंजिल से गिर गया , घटना की खबर लगते ही कालेज में हड़कंप मच गया । नर्सिंग कालेज के कर्मचारियो ने तत्काल उसे एम्बुलेंस से मऊ ले जाया गया । जहां पर उसकी मौत हो गयी । इस मामले की जानकारी कालेज के प्रबधक मनीष यादव से लिया गया तो उन्होंने बताया कि डी फार्मा का छात्र विपुल यादव चौथे मंजिल के छत पर जाकर मोबाईल से किसी से बात कर रहा था और बात- बात करते-करते छत से कूद गया । इस घटना की खबर लगते ही तत्काल नर्सिंग कालेज के कर्मचारियो ने उसे इलाज के लिए मऊ सदर अस्पताल ले गये । लेकिन उसकी मौत हो गयी । जबकि इस मामले की जानकारी परिजनो को हुआ तो घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने गांव ले गये । तत्पश्चात इस मामले की जानकारी जब क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद से लिया गया तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी हुई है , शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है , रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा ।



रिपोर्टर संवाददाता –





