उत्तर प्रदेश

भू माफिया की दबंगई । पत्रकार के जमीन पर जबरदस्ती कर रहा कब्जा

भू माफिया की दबंगई । पत्रकार के जमीन पर जबरदस्ती कर रहा कब्जा

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर.. गाजीपुर जनपद के थाना करंडा अंतर्गत मैनपुर     ग्राम सभा में सदर उपजिला अधिकारी के पास मुकदमा     चलते हुए , भी भू माफिया भृगुनाथ सिंह व राधेश्याम सिंह     पुत्र स्व. दशरथ सिंह व विजेंद्र सिंह पुत्र स्व. भागवत उर्फ     भगन द्वारा बार-बार पत्रकार के जमीन पर कब्जा करते हैं ।   यहां तक की यह मामला कुछ दिन पूर्व करंडा थाना प्रभारी  महेंद्र सिंह से भी अवगत कराया गया था । तत्पश्चात उन्होंने विपक्षी व भू माफिया को बुलाया और समझाया कि वहां कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा । उसके बावजूद भी शौचालय कार्य का निर्माण करते हुए , भू माफिया द्वारा रात के अंधेरे में पत्रकार की जमीन पर सीट रखवा रहे है । जबकि पत्रकार द्वारा थाने पर तहरीर दिया गया है । अब देखना है कि  भु माफिया के ऊपर पुलिस प्रशासन द्वारा किस तरीके की कार्रवाई की जाती है । इस मामले की जानकारी जब करंडा थानाध्यक्ष से लिया गया तो उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी है , दोनों पार्टी को कल बुलाया गया है । और जो व्यक्ति गलत होगा उसके ऊपर कारवाई की जाएगी ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button