उत्तर प्रदेश

जिला पंचायत सभागार में कड़ाके की ठंड को देखते हुए , जिला प्रशासन द्वारा 100 जरूरतमंदों को किया कम्बल वितरण

जिला पंचायत सभागार में कड़ाके की ठंड को देखते हुए , जिला प्रशासन द्वारा 100 जरूरतमंदों को किया कम्बल वितरण

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – हाढ़ कपा देने वाली शर्द हवाओ से ठण्ड का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है , ठण्ड से बचाव हेतु जिला प्रशासन अलर्ट मोड मे होते तहसील सदर स्थित जिला पंचायत सभागार में कड़ाके की ठंड को देखते हुए , जिला प्रशासन द्वारा तहसील सदर में 100 जरूरतमंदों को मा0 राज्य सभा सांसद डॉ0 संगीता बलवंत की उपस्थिति में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उन्होने बताया कि तहसील सदर में अबतक लगभग 1300 कम्बल गरीब, असहाय, वृद्ध और निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए गए , जिससे उन्हें      ठंड  से राहत मिली सके एवं समस्त तहसीलो में भी कम्बल वितरण का कार्य किया जा रहा है ।  इस कार्यक्रम के दौरान संगीता बलवंत ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की   सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व है । ठंड के    मौसम में एक कंबल किसी जरूरतमंद के लिए राहत का बड़ा साधन बन सकता  है । उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य आगे   भी निरंतर जारी रहेंगे , ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से पीड़ित न रहे । इसके अलावा जनपद में चिन्हित स्थलो पर अलाव की व्यव्स्था प्रतिदिन की  जा रही है । और रैन बसेरा जनपद में चिन्हित स्थानो पर संचालित है । इस कंबल वितरण कार्यक्रम   में सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे । सभी   ने इस पहल की सराहना करते हुए , इसे मानवता के प्रति एक प्रेरणादायी कदम बताया । तत्पश्चात कंबल पाकर लाभार्थियों   के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट रूप से देखने को मिला । इस मौके पर  उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता , तहसीलदार सदर , नायब तहसीलदार , एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button