पिपनार गांव में स्व. सुरज सिंह चौहान (समाजसेवी) की 15वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब , 1300 गरीबों को वितरित किया गया कम्बल






पिपनार गांव में स्व. सुरज सिंह चौहान (समाजसेवी) की 15वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब , 1300 गरीबों को वितरित किया गया कम्बल
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – बिरनो विकास खंड अंतर्गत पिपनार गांव में स्व. सुरज सिंह चौहान (समाजसेवी) के 15वें पुण्यतिथि कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ । इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और ग्रामीणों ने स्वर्गीय सुरज सिंह चौहान (समाजसेवी) के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी । 15वीं पुण्यतिथि पर सेवा कार्य समाजसेवी की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में केवल श्रद्धा सुमन ही अर्पित नहीं किए गए , बल्कि उनके पदचिन्हों पर चलते हुए , परोपकार के कार्य भी किए गए । इस कार्यक्रम के आयोजक SPS इंग्लिश स्कूल के (प्रबंधक) जिउत सिंह चौहान द्वारा क्षेत्र के गरीब , असहाय , विकलांग , विधवा और जरूरतमंद लोगों को सहायता सामग्री ( जैसे वस्त्र , कंबल या खाद्य सामग्री ) वितरित की गई । इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं में गाज़ीपुर (जिला महामंत्री) पिछड़ा वर्ग मोर्चा बीजेपी वीरेंद्र चौहान एवं शशिकांत चौहान (भावी प्रत्याशी) जिला पंचायत कासिमाबाद द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए , कहा कि समाज के प्रति उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा । उन्होंने समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए जो कार्य किए , वे आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं । वहीं गांव के बुजुर्गों ने भी उनके मिलनसार स्वभाव और मददगार व्यक्तित्व को याद किया । इस कार्यक्रम में बिरनो ब्लॉक के विभिन्न गांवों के प्रधान , क्षेत्र पंचायत सदस्य और स्थानीय राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे । इस पुण्यतिथि पर उपस्थित सदस्यों में सिंहासन यादव , कैलाश यादव , रोशन लाल , मुन्ना यादव , धर्मेन्द्र चौहान (अध्यापक) , त्रिभुवन चौहान , बृजेश राजभर , सागर जी , सुनील चौहान , हंसराज चौहान , पप्पू सिंह आदि लोगों ने संकल्प लिया कि समाज सेवा की यह विरासत भविष्य में भी जारी रहेगी । इस कार्यक्रम के अंत में SPS इंग्लिश स्कूल महेंगवा के चेयरमैन डॉ. अनिल चौहान ने आए हुए , सभी लोगों का आभार व्यक्त किया ।





रिपोर्टर संवाददाता –





