उत्तर प्रदेश

शेखपुर में RSS के ‘युवा वन विहार’ कार्यक्रम में उमड़ा युवाओं का सैलाब

शेखपुर में RSS के ‘युवा वन विहार’ कार्यक्रम में उमड़ा युवाओं का सैलाब

रिपोर्टर – सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा गाजीपुर बिरनो खंड के क्षेत्र शेखपुर में आयोजित ‘युवा वन विहार’ कार्यक्रम में भारी संख्या में युवाओं की उपस्थिति देखी गई ।  वही प्रकृति की गोद में राष्ट्रभक्ति और अनुशासन के संकल्प     के साथ सैकड़ों युवा इस समागम का हिस्सा बने । जिनकी ​प्रमुख विशेषताएं ​अनुशासन और प्रशिक्षण माना जाता है। इस कार्यक्रम की शुरुआत भगवा ध्वजारोहण के साथ हुई , जिसके बाद युवाओं ने शारीरिक व्यायाम , खेल और आत्मरक्षा के गुर सीखे । इस कार्यक्रम के दौरान जिला संघचालक जयप्रकाश   जी ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला । वही सह जिला संघचालक सुभाष जी ने वन विहार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शहरी शोर- शराबे से दूर प्रकृति के करीब लाना और उनमें सामाजिक समरसता  की भावना जागृत करना रहा । जबकि सामाजिक एकता का संदेश ​शेखपुर के इस वन विहार में युवाओं के उत्साह ने यह  स्पष्ट कर दिया कि वर्तमान पीढ़ी अपनी जड़ों और संस्कृति के प्रति जागरूक है । इस कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया , जहाँ स्वयंसेवकों ने ऊंच-नीच के भेदभाव को भुलाकर एक साथ भोजन किया । इसमें ​”युवा राष्ट्र की रीढ़ हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों से न केवल शारीरिक विकास होता  है , बल्कि मानसिक दृढ़ता और देशप्रेम की भावना भी बलवती होती है।” इस कार्यक्रम में शामिल जिला प्रचारक प्रभात , जिला विद्यार्थी प्रमुख बृजकिशन , अभय नारायण तिवारी , खंड कारवा अभिनय सिंह , अश्वनी पांडेय , धर्मेंद्र शर्मा प्रधान , संकठा प्रसाद मिश्र , विवेकानंद पांडेय इत्यादि लोग मौजूद थे ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button