उत्तर प्रदेश

एक पेड़ मां के नाम – (प्रधानाध्यापक) अजय कुमार

*एक पेड़ मां के नाम – (प्रधानाध्यापक) अजय कुमार

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर सदर में आज दिन सोमवार को इको क्लब के अंतर्गत छात्राओं द्वारा विद्यालय प्रांगण में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत लगाए गए , पौधों की देखरेख निरंतर की जा रही है । इस अवसर पर छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ पौधों की सुरक्षा का संकल्प  लिया । जिसमें मुख्य हरित (शिक्षिका) माधुरी यादव एवं संध्या श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में छात्राओं ने पौधों को जैविक खाद प्रदान की तथा उनकी नियमित सिंचाई और संरक्षण का कार्य किया गया । इस मौके पर शिक्षिकाओं ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए , बताया कि वृक्षारोपण न केवल प्रकृति के संतुलन के लिए आवश्यक है । बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य धरोहर है । इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें प्रकृति से जोड़ना है । इस विद्यालय के (प्रधानाध्यापक) अजय कुमार एवं समस्त शिक्षकों ने इस पहल की सराहना  करते हुए , भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प लिया ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button