पर्यावरण संरक्षण हेतु विशेष वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न*








*पर्यावरण संरक्षण हेतु विशेष वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न*
रिपोर्टर – सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी एसपीएस इंग्लिश स्कूल, महेगवा के चेयरमैन डॉ. अनिल चौहान जी के 43वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को समर्पित एक विशेष “1001 पौधा वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र- छात्राओं को 1001 पौधों का वितरण किया गया तथा भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय जी के कर कमलों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया गया । वहीं कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री वीरेंद्र चौहान जी, जिला उपाध्यक्ष राजेश चौहान जी, विद्यालय के प्रबंधक जिउत सिंह चौहान जी, स्कूल के प्रधानाचार्य अमित वर्मा जी और पत्रकार सुजीत कुमार सिंह एवं सभी अध्यापक सहित विद्यालय परिवार एवं अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही । जबकि प्रकृति का संरक्षण केवल हमारा दायित्व ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है । इसी पावन भावना के साथ आयोजित यह कार्यक्रम समाज में पर्यावरण संरक्षण, हरित चेतना तथा सतत विकास के प्रति जन- जागरूकता का संदेश देने का एक विनम्र एवं सार्थक प्रयास है ।
“एक पौधा केवल एक वृक्ष नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल, सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य की आधारशिला है। आइए, हम सभी एक पौधा लगाकर प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें।” इस मौके पर (प्रिंसिपल) अमित वर्मा ने आए हुए , सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।





रिपोर्टर संवाददाता –





