FLN प्रशिक्षण के प्रथम बैच का हुआ समापन*







*FLN प्रशिक्षण के प्रथम बैच का हुआ समापन*
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – सदर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर में स्थित NPGL कक्ष में FLN (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण के प्रथम बैच का सफलतापूर्वक समापन हुआ । इस प्रशिक्षण में सदर ब्लॉक के कुल 50 अध्यापकों ने प्रतिभाग कर बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया । जबकि प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बच्चों में आधारभूत भाषा एवं गणितीय दक्षताओं के विकास, गतिविधि आधारित शिक्षण, प्रभावी कक्षा-कक्ष संचालन तथा FLN के लक्ष्यों को प्राप्त करने की विभिन्न विधियों की जानकारी दी गई । वहीं प्रशिक्षण को व्यावहारिक एवं उपयोगी बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण तकनीकों का अभ्यास भी कराया गया । जबकिप्रशिक्षण का संचालन ARP सीताराम यादव एवं बीरबल प्रसाद द्वारा किया गया । दोनों प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को FLN से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी देते हुए , प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया । प्रशिक्षण के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं एवं अन्य सहयोग को सुनिश्चित करते हुए प्रशिक्षण को सुचारु रूप से संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाई । इस कार्यक्रम का समापन अवसर पर प्रतिभागी शिक्षकों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे बच्चों की आधारभूत दक्षताओं के विकास और कक्षा-कक्ष में प्रभावी शिक्षण में काफी सहायता मिलेगी ।




रिपोर्टर संवाददाता –





