एम.आर.डी. पब्लिक स्कूल सेवठा सिंगेरा का रहा दबदबा , छात्राओं ने लहराया परचम








एम.आर.डी. पब्लिक स्कूल सेवठा सिंगेरा का रहा दबदबा , छात्राओं ने लहराया परचम
रिपोर्टर – सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – जहां सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही एम.आर.डी. पब्लिक स्कूल, सेवठा सिंगेरा में खुशी की लहर दौड़ गई । इस विद्यालय का परीक्षा फल शत- प्रतिशत रहा , जिसमें छात्राओं ने एक बार फिर अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए , शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया । हालांकि छात्रों का प्रदर्शन भी संतोषजनक रहा , लेकिन टॉपर्स की सूची में छात्राओं का डंका बजता नजर आया । वही शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र – छात्राएं विद्यालय के 100% सफल परिणामों के बीच खुशी यादव ने 91.33% अंक प्राप्त कर स्कूल में (प्रथम स्थान) हासिल किया । वहीं अन्य टॉपर्स में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं *सतीश यादव: 89.66% , बबीता बिंद: 87.16% , मनीष चौहान: 85.83% , वैभवी सिंह: 77.66% , प्रिया यादव: 74.83% , अनुष्का शर्मा: 73.16% , मिला । जिसमें सफलता का उत्सव मनाने के लिए विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया । जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि (खंड शिक्षा अधिकारी) दीनानाथ साहनी रहे । उन्होंने मेधावी छात्र – छात्राओं को फूल- माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया । वही छात्रों को संबोधित करते हुए , खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा, “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता । आज के दौर में कड़ी मेहनत और लगन ही आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा सकती है ।” उन्होंने अन्य छात्रों को भी इन टॉपर्स से प्रेरणा लेने की सीख दी । वही अतिथियों का स्वागत और सम्मान कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि दीनानाथ साहनी का भव्य स्वागत फूल – माला पहनाकर, अंगवस्त्र प्रदान कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । वही विद्यालय प्रबंधन श्रीनाथ यादव ने समारोह में आए , सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सहायक प्रबंधक अजीत यादव ने बच्चों की इस उपलब्धि को शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया । वही (प्रिंसपल) अखिलेश कुमार सिंह , डॉ. जे. एल. यादव , (अध्यक्ष) वीरेंद्र पाण्डेय , शैलेश पांडेय , अरविंद राजभर , विपिन सिंह , शिवा दास , अमित यादव , मधु यादव , शबीना खातून , आराध्य पांडेय , माधुरी श्रीवास्तव , अर्पणा सिंह , नवसिन फातिमा , सोनिया वर्मा , हिमांशी चंद्रा , आंचल साहनी , संजना गोंड अन्य स्टॉप मौजूद रहे ।







रिपोर्टर संवाददाता –





