उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी को राजकुमार सिंह ने M.R.D. पब्लिक स्कूल सेवठा सिंगेरा गाजीपुर की मान्यता रद्द करने एवं उसके भूभाग एवं नक्शा जांच करने के लिए दिया पत्रक

जिलाधिकारी को राजकुमार सिंह ने M.R.D. पब्लिक स्कूल सेवठा सिंगेरा गाजीपुर की मान्यता रद्द करने एवं उसके भूभाग एवं नक्शा जांच करने के लिए दिया पत्रक

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – कासीमाबाद तहसील दिवस पर आज दिन सोमवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के (जिलाध्यक्ष) राजकुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा । इस पत्रक के माध्यम से अवगत कराया कि M.R.D. पब्लिक स्कूल सेवठा सिंगेरा के प्रांगण में सुबह की प्रार्थना बच्चो को उर्दू की भाषा में कराई जा रही है । जो की सरासर गलत एवं नीति विरुद्ध है । यह प्रार्थना एक ब्राह्मण बच्ची के द्वारा स्कूल प्रबन्धक के द्वारा कराया जा रहा है । इस स्कूल मे सैकड़ो की संख्या मे हिन्दू बच्चे व बच्चीया पढ़ते है , जो की सारे के सारे बच्चे छोटे व नाबालिक है । इनको स्कूल प्रबन्धक के द्वारा नमाज पढ़ने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । जैसा की वीडियो के माध्यम से ऐसा प्रतीत होता है , कि कही न कही छोटे बच्चो का मस्तिष्क परिवर्तन करने की कोशिश की जा रही है । इससे ऐसा प्रतीत होता है कि इस्लाम धर्म का प्रचार व प्रसार इस स्कूल के माध्यम से किया जा रहा है । तथा कही न कही बच्चो का प्रोतोसाहित कर इस्लाम की तरफ धकेला जा रहा है । शुद्ध रूप मे कहा जाये कि संस्था के माध्यम से इनका धर्म परिवर्तन किया जा रहा है । जबकि किसी भी संस्था मे बच्चो को पढ़ने लिखने के लिए भेजा जाता है । जहां रही प्रार्थना की बात तो बोर्ड के अनुसार किसी भी संस्था मे उर्दू के माध्यम से प्रार्थना नहीं कराई जाती है । सिवाय मदरसो के ,    यह संस्था C.B.SC बोर्ड से सम्बंधित है , न की अल्पसंख्यक (मदरसा) बोर्ड से । अब तक जनपद मे यह पहला वाक्या है । इस तरह की घटिया कृत की ज़िम्मेदारी स्कूल प्रबन्धक की है । जिसका हम लोग भरपूर विरोध करते है । इसलिए इसकी स्वच्छ जॉच के लिए एस0 आई0 टी0 का गठन होना अनिवार्य है । इस मामले को संज्ञान में लेते हुए , पूरे मामले को गंभीरता से समझते हुए , तत्काल इसको संज्ञान मे लेकर इसकी एस0 आई0 टी0 जांच करायी जाय तथा जितने भूभाग में स्कूल बना है , उस भूभाग की भी जांच कराई जाए तथा यह भूमि कामर्शियल है कि नहीं है , अगर है तो कितना एरिया है । और इसका नक्शा पास  है कि नहीं अगर है , तो नक्शे के हिसाब से इमारत बनी है कि नहीं बनी है । कहीं अवैध जमीन तो कब्जा नहीं है या बिल्डिंग अवैध तो नहीं है , इसकी भी जांच की जाए । जब तक जॉच  पूरी न हो जाय तब तक स्कूल के प्रबंधक एवं उसके प्रिंसिपल को इस स्कूल के कार्यो की जिम्मेदारी से हटाया जाय । क्योंकि इनके रहते जॉच प्रभावित हो सकती है । इनकी फंडिंग की भी जॉच की जाय तथा दोषी पाये जाने पर मान्यता रद्ध कर इनके ऊपर विधिक पूर्वक कार्यवाही की जाय । अन्यथा सारे के सारे हिन्दूवादी संगठन मिलकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे । जिसकी सारी की सारी ज़िम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगा । इस पत्रक को लेते हुए , जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार     को आश्वस्त किया कि हम इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए , जांच कराएंगे ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button