उत्तर प्रदेश

नवली इंटर कॉलेज का 30वाँ वार्षिकोत्सव हुआ संपन्न , (पूर्व कैबिनेट मंत्री) ओमप्रकाश सिंह ने मेधावियों छात्रों को किया सम्मानित

नवली इंटर कॉलेज का 30वाँ वार्षिकोत्सव हुआ संपन्न , (पूर्व कैबिनेट मंत्री) ओमप्रकाश सिंह ने मेधावियों छात्रों को किया सम्मानित

सुजीत कुमार सिंह

​गाजीपुर – जनपद के शिक्षा जगत में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले नवली इंटर कॉलेज का 30वाँ वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ । इस विद्यालय परिसर में आयोजित छात्र -छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया , वहीं मुख्य अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए , बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया । इस मौके पर ​अतिथियों का भव्य स्वागत ​कार्यक्रम का शुभारंभ (मुख्य अतिथि) पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह एवं (विशिष्ट अतिथि) मोहम्दाबाद विधायक सुहेल अंसारी (मन्नू अंसारी)  द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । जबकि विद्यालय के प्रबंधक ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को माल्यार्पण करते हुए , स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया । तत्पश्चात कई​ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी लोगों का मन मोह लिया । इस ​वार्षिकोत्सव के अवसर पर स्कूल के छात्र- छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । जिसमें लोक नृत्य , नाटक और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया । वहीं इस कार्यक्रम     में मेधावी छात्र -छात्राओं को उनकी शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया । इस कार्यक्रम में ​गरिमामयी उपस्थिति समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में क्षेत्र की कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं , जिनमें मुख्य रूप से ​जनार्दन सिंह (सेवानिवृत्त) अपर जिला न्यायाधीश , तेजनारायण सिंह (लेखाधिकारी) PWD , दिनेश चंद्र पाण्डेय (संरक्षक) सहित  मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे । जबकि ​इसके साथ ही क्षेत्रीय प्रतिनिधि , विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य , अध्यापकगण और भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम के दौरान ​शिक्षा ही विकास का   मूल मंत्र ​समारोह को संबोधित करते हुए , (पूर्व कैबिनेट मंत्री) ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की अलख जगाना ही समाज की असली सेवा है । वहीं विधायक सुहेल अंसारी ने भी विद्यालय के अनुशासन और शैक्षिक स्तर की सराहना किया । इस कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के (प्रधानाचार्य) मुकेश कुमार सिंह ने आए हुए , सभी लोगों       का आभार व्यक्त किया ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button