बिरनो में ‘गुरुजी’ की गहरी नींद , बच्चों की बेंच पर सोते मिले दो शिक्षक , हुआ वीडियो वायरल








बिरनो में ‘गुरुजी’ की गहरी नींद , बच्चों की बेंच पर सोते मिले दो शिक्षक , हुआ वीडियो वायरल
सुजीत कुमार सिंह
बिरनो शिक्षा क्षेत्र में लगातार शिकायतों के बाद भी विद्यालयों में मनमानी कर रहे अध्यापक , खंड शिक्षा अधिकारी हुए बेखबर
गाजीपुर (बिरनो) उत्तर प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग जहाँ परिषदीय विद्यालयों की कायाकल्प और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का दावा कर रहे हैं , वहीं जनपद के बिरनो शिक्षा क्षेत्र से लगातार शिक्षकों की घोर लापरवाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं । ताज़ा मामला कम्पोजिट विद्यालय चककपिल का है , जहाँ कड़ाके की धूप और भीषण गर्मी के बीच बच्चों को पढ़ाने के बजाय दो शिक्षक बेंचों को ही बिस्तर बनाकर आराम फरमाते नजर आए ।
*वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप*
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे , इस वीडियो ने विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं । वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि विद्यालय के दो शिक्षक , चंद्रशेखर पांडेय और रविंद्र यादव ने बच्चों के बैठने वाली बेंच पर गहरी नींद में सो रहे हैं । एक तरफ छात्र गर्मी से बेहाल हैं , वहीं दूसरी तरफ इन शिक्षकों की इस “कार्यकुशलता” ने ब्लॉक की छवि को धूमिल किया है ।


*खंड शिक्षा अधिकारी मिन्हाज आलम के नेतृत्व में बिरनो शिक्षा क्षेत्र लापरवाही का बना ‘मॉडल’*
बिरनो शिक्षा क्षेत्र इन दिनों लगातार विवादों और शिकायतों का आकर्षण केंद्र बना है । जिससे (खंड शिक्षा अधिकारी) मिन्हाज आलम के नेतृत्व में संचालित इस क्षेत्र में विद्यालयों की मनमानी की होड़ मची हुई है । हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं , जो शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलती हैं । जिससे *न्याय पंचायत भैरोपुर*: यहाँ प्राथमिक विद्यालय बल्लीपुर को समय से पूर्व ही बंद कर दिया गया था , जिस पर (बेसिक शिक्षा अधिकारी) उपासना रानी वर्मा ने स्पष्टीकरण मांगा है । वहीं *न्याय पंचायत लहुरापुर* में प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर कोड़री में प्रधानाध्यापक समेत शिक्षा मित्र ड्यूटी से नदारद पाए गए । जबकि *न्याय पंचायत अराजी ओडासन* के कम्पोजिट विद्यालय कहोतरी में मीटिंग का हवाला देकर समय से पहले ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई । ऐसे स्थिति में अध्यापको को ससम्मान कार्रवाई करनी चाहिए ? जो क्षेत्र में चर्चा है कि जिस प्रकार बिरनो ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में नियम- कानून ताक पर रखकर कार्य किया जा रहा है , वह जांच का विषय है । एक ओर जहाँ मेहनती शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाता है , वहीं इस तरह की लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई न होना अन्य के हौसलों को बढ़ा रहा है । अब देखना यह है कि गाजीपुर की बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा द्वारा इन लापरवाह शिक्षकों और इस पूरी अव्यवस्था पर क्या संज्ञान लेती हैं । जबकि बिरनो शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बल्लीपुर , प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर कोडरी सहित कंपोजिट विद्यालय कहोतरी एवं चर्चित कम्पोजिट विद्यालय चककपिल का यह मामला अब जिले के गलियारों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है । जबकि इन सभी मामलों की जानकारी नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को दे दिया गया । अब देखना होगा कि बिरनो शिक्षा क्षेत्र के इन लापरवाह शिक्षकों के उपर जिलाधिकारी द्वारा किस तरिके का कारवाई किया जाता है ।





रिपोर्टर संवाददाता –





