उत्तर प्रदेश

बिरनो के कहोतरी विद्यालय में समय से पहले छुट्टी , मीटिंग के नाम पर नियमों की उड़ी धज्जियाँ

बिरनो के कहोतरी विद्यालय में समय से पहले छुट्टी , मीटिंग के नाम पर नियमों की उड़ी धज्जियाँ

सुजीत कुमार सिंह

​भीषण गर्मी में प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे प्रधानाध्यापक , खंड शिक्षा अधिकारी मिन्हाज आलम ने     साधी चुप्पी

​गाजीपुर – जनपद के बिरनो शिक्षा क्षेत्र में विभाग की घोर लापरवाही और मनमानी का एक बड़ा मामला सामने आया       है । जो शासन द्वारा भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए , विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर सुबह 7:30 से    दोपहर 12:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है , लेकिन कंपोजिट विद्यालय कहोतरी में इन नियमों को ताक      पर रखकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा     है ।
*​आधे घंटे पहले ही कर दी गई छुट्टी*

बिरनो शिक्षा क्षेत्र में घोर लापरवाही की लगातार मामला आने    के बाद भी प्रधानाध्यापक सहित अध्यापक मनमानी करने में सफल हो रहे । जिसका जिता जागता उदाहरण आज कम्पोजिट विद्यालय कहोतरी के प्रधानाध्यापक प्रभंस कुमार ने मीटिंग का बहाना बनाकर निर्धारित समय से लगभग आधे घंटे पहले, यानी दोपहर 12 बजे ही विद्यार्थियों की छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया ।

*बिरनो शिक्षा क्षेत्र में लगातार ​शिकायतों के बाद भी सुधार  नहीं*

​स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि बिरनो    क्षेत्र के विद्यालयों की लगातार शिकायतें मिल रही हैं , लेकिन प्रधानाध्यापक अपनी कार्यशैली में सुधार करने को तैयार नहीं    हैं । जबकि ऐसा प्रतीत होता है कि जिम्मेदार अधिकारियों का इन पर कोई अंकुश नहीं है , जिससे इनके हौसले बुलंद हैं ।

*​न फोन उठा, न हुई कार्रवाई*

इस ​मामले की गंभीरता को देखते हुए , जब खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) मिन्हाज आलम को फोन के माध्यम से  सूचित करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन रिसीव  करना भी उचित नहीं समझा । जबकि साक्ष्य के तौर पर खंड शिक्षा अधिकारी के नंबर पर विद्यालय बंद होने के फोटो और वीडियो भी भेजे गए हैं , ताकि विभाग के पास जांच के लिए पुख्ता सबूत रहें । अब देखना यह होगा कि इस स्पष्ट लापरवाही और वीडियो साक्ष्य मिलने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने इस मामले में क्या कड़ा रुख अपनाती हैं , या फिर कागजी खानापूर्ति कर मामले को रफा- दफा कर दिया जाएगा ।

 

रिपो

रिचसंवसं

Related Articles

Back to top button