उत्तर प्रदेश

माँ सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट एवं हास्पिटल महेंगवा में सरस्वती पूजन समारोह हुआ सम्पन्न

माँ सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट एवं हास्पिटल महेंगवा में सरस्वती पूजन समारोह हुआ सम्पन्न

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – माँ सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट एवं हास्पिटल महेंगवा में आज दिन सोमवार बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती पूजन समारोह का आयोजन सम्पन्न किया गया I इस समारोह पर संस्था के वाईस चेयरमैन मनीष यादव एवं माँ सरस्वती सेवा संस्थान के मुख्य चिकित्सक डॉ० हरीश यादव द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण कर पूजा अर्चना किया I तत्पश्चात इस कार्यक्रम में सरस्वती पूजन समारोह को लेकर वाईस चेयरमैन मनीष यादव ने सभी छात्र / छात्राओं को सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रकाश डालते हुए , कहा कि आप सभी लोग विद्या के मंदिर पर रहकर ज्ञान अर्जित करते हैं , ठीक उसी प्रकार से मां सरस्वती का पूजा अर्चना करना चाहिए । ऐसे में इस कार्यक्रम में संस्था का परिसर श्लोक और मंत्रोच्चारण से गूँज उठा I तथा डॉ हरिश यादव ने माँ सरस्वती से सभी छात्र / छात्राओं के उज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना किया गया I

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button