उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि समीक्षा बैठक से निपटने के लिए जिलाधिकारी सहित पुलिस अधीक्षक ने किया बैठक 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि समीक्षा बैठक से निपटने के लिए जिलाधिकारी सहित पुलिस अधीक्षक ने किया बैठक

रिपोर्टर – सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर –  जहां पुलिस लाइन गाजीपुर सभागार में आज       दिन सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के जनपद गाजीपुर में दिनांक 24.06.2025 को प्रस्तावित आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत अधिकारियों सहित सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की     गई। जिलाधिकारी ने टटप्च् सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए “पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। सुरक्षा व्यवस्था हेतु समस्त सम्बन्धित नामित अधिकारी व सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी कार्ड और आई-कार्ड अपने पास अवश्य रखें। कार्यक्रम स्थल से लेकर टटप्च् मार्गों पर कड़ी चैकसी रखी जाय तथा समय समय पर वाहनो की चेकिंग के साथ ही, रूफटॉप ड्यूटी, सीसीटीवी, और ड्रोन कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जाए। टटप्च् मूवमेंट के दौरान सुगम यातायात के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा, सभी पुलिसकर्मियों को समय पर ड्यूटी पॉइंट पर अच्छे टर्न-आउट में उपस्थित रहेगे इसमें किसी प्रकार की लापरवाही   क्षम्य नही होगी। साथ ही उन्होने ये भी निर्देशित किया कि     मा0 मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान तक मा0 मुख्यमंत्री के जाने तक किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही न हो तथा समस्त कार्य कुशलता एवं संवेदनशीलता के साथ सम्पन्न    कराए जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, समस्त उपजिलाधिकारी/ क्षेत्राधिकारी, एवं ड्यूटी में लगे सभी अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

रिपोर्टर संवाददाता –

 

Related Articles

Back to top button