उत्तर प्रदेश

22 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर पेंशनरों का विशाल धरना प्रदर्शन*

*22अप्रैल को जिला मुख्यालय पर पेंशनरों का विशाल      धरना प्रदर्शन*

@ *फाइनेंस बिल में संशोधन से पेंशन पुनरीक्षण कर आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित करने की साजिश से क्षुब्ध        हैं , पेंशनर्स आन्दोलन को विवश ।*

सुजीत कुमार सिंह

@ *शिक्षक महासंघ सहित दर्जनों सेवा निवृत, सेवारत  कर्मचारी संगठनों का मिला समर्थन*

@ *आंदोलन की सफलता के लिए एशो ने रणनीति को   अन्तिम रूप दिया।*

गाजीपुर – सेवानिवृत कर्मचारी पेंशनर्स एवं शिक्षक महा संघ     के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय स्टेट गवर्नमेंट   पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर राष्ट्र व्यापी आन्दोलन के     क्रम में जिला मुख्यालय स्थित सरजू पाण्डेय पार्क में कल विशाल धरना प्रदर्शन कर 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री सहित  मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा । उक्त आन्दोलन की सफलता के लिए (जिलाध्यक्ष) मुक्तेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कोर कमेटी   की बैठक कर आन्दोलन की सफलता की रणनीति को अन्तिम रूप दिया गया । जबकि कार्यकारी (अध्यक्ष) अम्बिका दूबे ने जनपद के समस्त सेवानिवृत , सेवा रत कर्मचारी शिक्षक  संगठनों से आपसी मतभेद भुला कर आन्दोलन को सफल  बनाने की अपील किया है । तत्पश्चात (जिला मंत्री) जनार्दन  सिंह ने बताया कि आन्दोलन को देश प्रदेश के एवं स्थानीय   स्तर पर अनेकों कर्मचारी शिक्षक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है । जबकि आज की बैठक को मुख्य रूप से डा. पी.एन. सिंह, अशोक कुमार, सुभाष चंद्र राय, बालकृष्ण यादव , डी.एन. राय , चंद्रिका यादव, राजदेव यादव, सूर्यकान्त कुमार, बृजेश यादव , डा. सुग्रीव सिंह, अनूप सिन्हा, उग्रसेन सिंह, सहित    अन्य कई लोगों ने संबोधित किया । इस कार्यक्रम के अंत में मुक्तेश्वर श्रीवास्तव (जिलाध्यक्ष) सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स ऐशो गाजीपुर ने आभार व्यक्त किया ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button