उत्तर प्रदेश

अरखपुर गांव में नवनिर्मित आंबेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा किया गया क्षतिग्रस्त

अरखपुर गांव में नवनिर्मित आंबेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा किया गया क्षतिग्रस्त

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र के अरख़पुर में अज्ञात अराजक तत्वों ने नवनिर्मित आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया । जिसमें प्रशासन की सूझ बूझ से शांति पूर्वक ढंग से नए ,   प्रतिमा को लगवाने के कार्य में जुटी । मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अरखपुर पोखरे के पास बाबा साहब   भीम राव आंबेडकर जयंती के अवसर पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आंबेडकर की नवीन प्रतिमा     का अनावरण किया गया था । इस मौके पर मरदह प्रमुख   सीता सिंह ने फीता काटकर भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ    किया था । तभी 24 घंटे के बाद ही आज मंगलवार की देर   रात्रि में अज्ञात अराजक तत्वों के द्वारा प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया गया । जिसकी जानकारी सुबह साफ सफाई के लिए   पहुंचे नागरिक को हुई , तो उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी । ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची बिरनो पुलिस और स्थानीय लोगों ने शांति सौहार्द को बेहतर रखने के लिए नए प्रतिमा को स्थापित करने का प्रयास किया और लोगों से शांति बनाए रखने सहित अराजक तत्व की शिनाख्त का प्रयास में सहयोग करने का अपील भी किया । इस संबंध मे बिरनो थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि नए प्रतिमा को स्थापित कराया जा रहा है , साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं । जो शांति व्यवस्था  कायम है । जबकि (पूर्व प्रधान) प्रभुनाथ राम के तहरीर पर   आगे की कार्यवाही की जा रही है । इस मौके पर कासिमाबाद (क्षेत्राधिकारी) अनिल चंद्र तिवारी , (प्रमुख प्रतिनिधि) धर्मेंद्र कुमार सिंह “मंटू” , राजू राजभर, प्रभुनाथ राम, प्रदीप कुमार, राहुल बौद्ध, सतीश कन्नौजिया, सुनील दत्त, गोलू गोड़, (एडवोकेट) रिंकी, रमाशंकर यादव, रामकिशुन राजभर चंद्रशेखर राजभर, अमन दुबे, पीयूष सिंह, उप निरीक्षक भगवती सिंह, उप निरीक्षक राकेश शर्मा सहित बिरनो पुलिस मौजूद रही ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button