ज्वॉइंट मेडिकल फोरम गाजीपुर का 11वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक सम्मेलन होगा 30 अगस्त को








ज्वॉइंट मेडिकल फोरम गाजीपुर का 11वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक सम्मेलन होगा 30 अगस्त को
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – ज्वॉइंट मेडिकल फोरम गाजीपुर का 11वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक सम्मेलन आगामी 30 अगस्त 2026 को शाम 7 बजे से नन्द रेजीडेंसी, गाजीपुर में आयोजित किया जाएगा । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गाजीपुर डा० सुनील पाण्डेय जी होंगे । जबकि इस कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों को लेकर ज्वॉइंट मेडिकल फोरम गाजीपुर की कार्यकारिणी की बैठक आज शाम संस्था के संरक्षक डा० ए.के. मिश्र जी की अध्यक्षता में डा० राजकुमार चौबे जी के अस्पताल पर आयोजित की गई । इस बैठक में कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्थापना दिवस एवं वार्षिक सम्मेलन को भव्य रूप से आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की । इस बैठक में संस्था की आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई । इस सम्मेलन के दौरान नई कार्यकारिणी के गठन तथा संस्था में नए सदस्यों को जोड़ने का निर्णय लिया गया । वहीं साथ ही संस्था के संगठनात्मक विस्तार तथा चिकित्सकों की एकजुटता को और मजबूत करने पर जोर दिया गया । इस कार्यकारिणी सदस्यों ने समाजहित में विभिन्न प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर भी सहमति व्यक्त की । वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि ज्वॉइंट मेडिकल फोरम भविष्य में स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन और अधिक प्रभावी ढंग से करेगा । तत्पश्चात फोरम के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों एवं चिकित्सकों से स्थापना दिवस एवं वार्षिक सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की । इस कार्यक्रम की सूचना ज्वॉइंट मेडिकल फोरम गाजीपुर के संयोजक डा० राजेश कुमार सिंह ने दी है ।



रिपोर्टर संवाददाता –





