उत्तर प्रदेश

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत , दूसरा हुआ गंभीर रूप से घायल 

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत , दूसरा हुआ गंभीर रूप से घायल

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर –  बिरनो थाना क्षेत्र में सियरामपुर चट्टी पर देर रात       में गोरखापुर हाइवे पर गलत लेन में जा रही , मिक्‍सर मशीन   व  ट्रैक्‍टर ने बाइक सवारों को टक्‍कर मार दी । जिसमे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी । और एक युवक गंभीर रुप     से घायल हो गया । प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बिरनो थाना क्षेत्र के सियारामपुर चट्टी पर देर रात गाजीपुर / गोरखपुर    हाइवे रोड़ पर गाज़ीपुर की तरफ से गलत लेन में मिक्‍सर    मशीन ट्रैक्‍टर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्‍कर मार दी । जिससे बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गये । जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भेजा । जहां से युवकों को गंभीर हालत देखते हुए , उन्‍हे गाजीपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया । जिसमें   मेडिकल कालेज में घायल बच्‍चेलाल सेठ उम्र (50 वर्ष)  निवासी दारानगर की मौत हो गयी । अन्‍य व्यक्ति मनीरुद्दीन घायल हो गया । जबकि मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया   कि मृतक का लाइसेंसी रिवाल्‍वर व नकदी लेकर साथ में रहा तीसरा युवक फरार हो गया । इस संदर्भ में बिरनो थानाध्‍यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक का भाई रुपेश सोनी के  तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्‍टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज         कर उसकी तलाश की जा रही है। रिवाल्‍वर और नकदी की शिकायत प्राप्‍त हुई है । इस मामले की छानबीन हो रही है ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button