पहलगाम हमले में शहीद लोगों की वेद इंटरनेशनल स्कूल और उमा पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा किया गया मौन श्रद्धांजलि











पहलगाम हमले में शहीद लोगों की वेद इंटरनेशनल स्कूल और उमा पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा किया गया मौन श्रद्धांजलि
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – सैदपुर में स्थित वेद इंटरनेशनल स्कूल और उमा पब्लिक स्कूल के छात्र एवं छात्राओं सहित शिक्षक – शिक्षिकाओं ने शहीद आत्मा की शांति के लिए पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों के अमानवीय , बर्बर नरसंहार से आक्रोशित एवं उद्वेलित होते हुए , आज सैदपुर के तहसील परिसर में एक भावपूर्ण कैंडल मार्च आयोजित किया गया था । जिसमें विद्यालय द्वय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में जलती मोमबत्तियाँ और “आतंकवाद समाप्त करो” जैसी नारे लिखी तख्तियां लेकर शांति , एकता और मानवता के संदेश के साथ सैदपुर तहसील परिसर के सभागार में एक शोक सभा का आयोजन किया गया था । जिसमें विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं तथा छात्रों ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों तथा पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की । उक्त अवसर पर आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए , वेद इंटरनेशनल स्कूल के (वरिष्ठ अध्यापक) आलोक कुशवाहा ने कहा कि यह कायरतापूर्ण कृत्य संपूर्ण मानवता के लिए कलंक है । और किसी भी दृष्टिकोण से इसको सही नहीं ठहराया जा सकता है । मानव और मानवता के संरक्षण के लिए इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए उन्होंने संपूर्ण मानव जाति से प्रयास करने अपील की । तत्पश्चात विद्यालय के उप प्रधानाचार्य रितेश कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि “इस प्रकार की हिंसक घटनाएँ मानवता पर कलंक हैं। आज का आयोजन हमारी संवेदना और एकजुटता का प्रतीक है । हम सभी देशवासियों को मिलकर जाति तथा धर्म के भेदभाव बिना शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए । इस मौके पर “सैदपुर तहसील के तहसीलदार हिमांशु सिंह ने विद्यालय के इस कदम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और छात्रों के इस प्रयास की सराहना की । उक्त कार्यक्रम में उमा पब्लिक स्कूल के छात्रों , शिक्षकों जयंत सिंह , अवनीश तथा शिक्षिका सुनीता वर्मा की भी सक्रिय भागीदारी रही । इस शोक सभा में वेद इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक आलोक कुशवाहा , अभय कुमार , शिक्षिका सीमा यादव एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में आतंकवाद एवं हिंसा की भर्त्सना की और सरकार से दोषियों के विरुद्ध कठोरतम करवाई की मांग की ।





रिपोर्टर संवाददाता –





