अंतरराष्ट्रीय स्तर कुश्ती पर चमकेगा गाजीपुर का नाम








अंतरराष्ट्रीय स्तर कुश्ती पर चमकेगा गाजीपुर का नाम
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – UWW यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग लेवल 1 कोर्स के लिए चयनित हुए , कुश्ती कोच कमलेश यादव C S k सनेहुआ कासिमाबाद गाजीपुर में खेल अध्यापक कमलेश यादव का चयन यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित लेवल 1 कोर्स के लिए चयन हुआ । इस प्रशिक्षण का अंतरराष्ट्रीय स्कूल गेम्स फेडरेशन द्वारा तथा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में दिनांक 16 जून से 20 जून तक नई दिल्ली स्थित त्यागराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा । इस महत्वपूर्ण कोर्स के लिए सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद कमलेश यादव अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय टीम के कोच के रूप में प्रतिनिधित्व करेंगे । इस खेल के उपलब्धि में पहले 2022 में राज्यपाल पुरस्कार मिला है । उनके तमाम शिष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर सराय मुबारक का नाम कर रहे , अभी हाल में ही काजू राजभर और अनुज यादव नेशनल में सिल्वर मेडल जीते हैं । वहीं जिले में खेल प्रेमियों खिलाड़ियों तथा शिक्षकों में खुशी का लहर है । तथा अंतरराष्ट्रीय पहलवान जनार्दन सिंह यादव गाजीपुर व्यायाम शिक्षक , अश्वनी राय , राजेश सिंह , रामधार यादव कुश्ती संघ अध्यक्ष गाज़ीपुर अंगद राम कुश्ती कोच प्रेमचंद यादव , राधेश्याम यादव ने बधाइयां दिया ।



रिपोर्टर संवाददाता –





