उत्तर प्रदेश

महिला भूमिहार समाज की तरफ से दिव्यांग छात्रों को  मिला अनोखा उपहार

*महिला भूमिहार समाज की तरफ से दिव्यांग छात्रों को  मिला अनोखा उपहार*

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर/वाराणसी –  78 वी स्वतंत्रता दिवस के शुभ   अवसर पर महिला भूमिहार समाज की महिलाओ के सौजन्य से कृष्णा दिव्यांग विद्यालय (स्पेशल स्कूल)     अर्दली बाजार के दिव्यांग बच्चों को एक झूला सप्रेम       भेंट किया । जिसमें  महिला भूमिहार समाज की  संस्थापिका डा. राजलक्ष्मी राय समाज के विशिष्ट बालक   को संबोधित करते हुए , कहा कि भारत 15 अगस्त को आजादी की 78 वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इसी दिन    वर्ष 1947 को भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी । जिसमें  15 अगस्त का दिन उन सभी क्रांतिकारियों   को याद करने का दिन है । जिन्होंने भारत माता को अंग्रेजी दास्‍ता से मुक्ति दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।” इसके साथ ही डा. राजलक्ष्मी राय ने श्री कृष्णा दिव्यांग विद्यालय (स्पेशल स्कूल) में वृक्षारोपण किया । इस अवसर पर पूनम सिंह , सोनिया राय , किरन सिंह , प्राची राय , पूजा सिंह , सौम्या राय , नीलू सिंह , वंदना सिंह , गीता , बबिता , सोनी , पायल ,  तूलिका , नीलिमा , डॉक्टर विजेता , सोनी , रिमझिम , ,पूनम सिंह , किड्स बेली आदि उपस्थित थी ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button