उत्तर प्रदेश

सदर कोतवाली में राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने मनायी श्री कृष्ण जन्माष्टमी

सदर कोतवाली में राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने मनायी श्री कृष्ण जन्माष्टमी

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गाजीपुर    सदर कोतवाली में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को पूरे हर्षोल्लास और भक्तिभाव से मनाया गया । इस कार्यक्रम    के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । इस अवसर पर गाजीपुर से राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने भी सदर कोतवाली में उपस्थित होकर जन्माष्टमी के पावन पर्व पर परंपरागत भक्तिभाव व पूजा अर्चना कर लोगों से अपील किया कि इस त्योहार को आप सभी लोग शांति पूर्ण मनाए । तत्पश्चात राज्यसभा सांसद ने कहा कि जन्माष्टमी हमें भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और समर्पण की शक्ति प्राप्त करने का अवसर देती है, जीवन में ऐसा कोई कार्य नहीं है , जो भक्ति और अध्यात्म की शक्ति से पूरा न    हो सके । इस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अथक काम करने वाले एवं राष्ट्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों सहित देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी । इस कार्यक्रम के दौरान सदर कोतवाल दीनबंधू पांडेय ने क्षेत्र से हुए सम्मानित लोगों को आभार व्यक्त किया । इस मौके पर राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत सहित कोतवाली क्षेत्र के समस्त एस आई सहित कांस्टेबल एवं महिला कांस्टेबल लोग मौजूद रहे ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button