उत्तर प्रदेश

आदर्श विद्यापीठ गंगा प्रसाद , राम प्रसाद यादव इंटरमीडिएट कॉलेज रूहीपुर में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

आदर्श विद्यापीठ गंगा प्रसाद , राम प्रसाद यादव इंटरमीडिएट कॉलेज रूहीपुर में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – मरदह ब्लॉक क्षेत्र के रूहीपुर में स्थित आदर्श विद्यापीठ गंगा प्रसाद , राम प्रसाद यादव इंटरमीडिएट      कॉलेज   में मेधावी छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया         गया । इस सम्मान समारोह में विद्यालय की जो छात्र एवं   छात्राएं सम्मानित हुईं , उनके चेहरे खुशी से खिलखिला उठे । जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड कक्षा 10 व 12 वीं की होनहार 25 मेधावी छात्र छात्राओं को आज समारोह पूर्वक माल्यार्पण करते हुए , कापी पेन देकर पुरस्कृत करते हुए , उत्साहवर्धक किया गया । जिसमें इंटरमीडिएट से दीपा यादव 78% एवं कुमारी अनुष्का , सोनू कुशवाहा 85% , सहित लगभग 25 विद्यार्थियों के सम्मानित होने पर विद्यालय को गौरव महसूस हुआ । जिसके उपरांत सम्मान समारोह के तहत मुख्य अतिथि प्रबंधक रामवृक्ष सिंह यादव ने अपने हाथों से माल्यार्पण करते हुए, मेडल देकर सम्मानित किया । बच्चों का हौसला अफजाई करने का कार्य करते हुए , अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा     ही वह माध्यम है, जिससे व्यक्ति अपने जीवन को नई दिशा       दे सकता है। उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत करने और अनुशासन बनाए रखने     की सलाह दी, साथ ही कहा कि  आज के ये मेधावी छात्र छात्राएं आने वाले समय में समाज     और देश का नाम रोशन करेंगे । वही अशोक पांडेय ने कहा     कि प्रतिभाएं किसी अभाव की मोहताज नहीं होती छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए , कहा कि मेहनत और  लगन से ही सफलता हासिल की जा सकती है।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button