उत्तर प्रदेश

ग्राम पंचायत अधिकारी सहित ग्राम विकास अधिकारी के समन्वयक समिति द्वारा बैठक हुई संपन्न

ग्राम पंचायत अधिकारी सहित ग्राम विकास अधिकारी के समन्वयक समिति द्वारा बैठक हुई संपन्न

रिपोर्टर – सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – सदर ब्लॉक परिसर में आज दिन शनिवार को  ग्राम पंचायत अधिकारी सहित ग्राम विकास अधिकारी       के समन्वयक समिति की बैठक संपन्न किया गया । इस बैठक  में बिते दो दिन पहले सैदपुर ब्लॉक क्षेत्र के  सोनियापार में कार्यरत धर्मेंद्र कुमार (ग्राम पंचायत अधिकारी) का प्रधानमंत्री आवास में शराब /मदिरा संचालन के संबंध   में निलंबन कर दिया गया था । इसी संबंध में आज बैठक कर इनकी निलंबन वापस के लिए मुख्य विकास अधिकारी को पत्रक देने के लिए विचार विमर्श किया । तथा समन्वय समिति द्वारा  निर्णय लिया गया कि अगले दिन से अपने- अपने ग्राम सभा में केवल 2 घंटे का समय दिया जाएगा । जिससे कि जन समस्या ना हो सके । बाकी सरकारी कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा । जब तक की निलंबन वापस  ना लिया जा सकेगा  तब तक कि अगले 5 दिन में जब अधिकारियों द्वारा निलंबन वापसी नहीं किया जाता है ।     तो कार्य बहिष्कार करते हुए, विकास भवन धरना प्रदर्शन किया जाएगा । इस मौके पर बैजनाथ तिवारी , सूर्यनाथ    राय , विनीत राय , इत्यादि लोग मौजूद रहे ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button